Site icon Khabribox

हल्द्वानी: ग्रामीणों की मासूमियत का उठाया फायदा, आरडी-एफडी खुलवाकर ठग लिए 25 लाख रुपए

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां आए दिन ठगों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिसमें मासूम लोग फंस रहें हैं। जिसमें यहां विजय सोशियल सोसायटी पर धोखाधड़ी का एक और मुकदमा दर्ज हुआ है।

जानें पूरा मामला

जिसमें इस बार नैनीताल के एक व्यक्ति ने खाते खुलवाकर लोगों की जमा पूंजी ठगने का आरोप लगाया है। इस संबंध में धारी ब्लॉक के बरमधार गांव निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह 2016 में रोजगार की तलाश में हल्द्वानी आया था। इस बीच विजन सोशियल सोसायटी के संस्थापन अरविंद पंत ने उसे चालक की नौकरी पर रख लिया। इस दौरान आरोपी ने उसे गुमराह कर संस्था में ग्रामीणों के खाते खुलवा लिए। इसके बाद आरडी-एफडी सहित अन्य खातों में ग्रामीणों ने 25 लाख रुपये जमा कर दिए। वहीं समय सीमा पूरी हुई तो संस्था के अधिकारी फरार हो गए।

मुकदमा दर्ज

अब लोग उससे अपने पैसे मांग रहे हैं। इससे उसका विवाद भी हो जाता है और जान का खतरा भी बना हुआ है। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने डायरेक्टर अरविन्द पन्त, अध्यक्ष संतोष पंत, आनन्द सिंह मेहरा, मैनेजर योगेश काण्डपाल, दिनेश सिंह गौनिया, लीला पन्त, प्रीति जोशी के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। जिनकी तलाश की जा रही है।

Exit mobile version