Site icon Khabribox

उत्तराखंड: नेपाल आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हरिद्वार के संत, मृतकों को दी श्रद्धांजलि, जल्द भेजेंगे राहत सामग्री

उत्तराखंड: उत्तराखंड के हरिद्वार में गरीबदासीय आश्रम में युवा भारत साधु समाज और षड़दर्शन साधु समाज की एक अहम बैठक आयोजित हुई।

दी श्रद्धांजलि

इस बैठक की शुरुआत में नेपाल त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही संतों ने इस संकट की घड़ी में नेपाल के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया और जल्द ही राहत सामग्री भेजने का ऐलान किया। इस मौके पर अध्यक्ष शिवम महंत और महामंत्री स्वामी रवि देव शास्त्री ने नेपाल त्रासदी को अत्यंत पीड़ादायक बताया। उन्होंने कहा कि इस भयावह आपदा में हजारों लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें स्थानीय नागरिकों के अलावा भारत और अन्य देशों के लोग भी शामिल हैं। संतों ने कहा कि नेपाल हमारा पड़ोसी और मित्र देश है, जिसके साथ भारत का सदियों पुराना ‘रोटी-बेटी का नाता’ है। संतों ने समाज के सभी वर्गों और अन्य साधु-संतों से भी नेपाल की मदद के लिए आगे आने की अपील की। युवा भारत साधु समाज की ओर से जल्द ही नेपाल के पीड़ित क्षेत्रों के लिए खाद्यान्न, दवाइयाँ और अन्य आवश्यक सामग्रियां भेजी जाएंगी।

रहें मौजूद

इस बैठक में विनोद महाराज, स्वामी गोविंद दास, महंत देवानंद, महंत गुरमीत सिंह समेत बड़ी संख्या में संत-महात्मा मौजूद रहे।

Exit mobile version