Site icon Khabribox

उत्तराखंड: राज्य के विकास के लिए हरीश रावत का सीएम बनना तय- हरीश धामी


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। सितारगंज में कांग्रेस नेता व धारचूला से विधायक हरीश धामी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

राज्य में कांग्रेस की लहर-

राज्य आंदोलनकारी फकीर सिंह कन्याल के कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक धामी ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की लहर है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता व धारचूला से विधायक हरीश धामी ने कहा कि प्रदेश में हरीश रावत सबसे योग्य व अनुभवी नेता है। राज्य के विकास के लिए उनका सीएम बनना तय है। आगामी सरकार हरीश रावत के नेतृत्व में बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पांच वर्ष का कार्यकाल हर क्षेत्र में विफल रहा है। रोजगार, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य में भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया। जनाक्रोश कम करने के लिए भाजपा लगातार सीएम बदलती रही।
इस दौरान तमाम लोगों ने दूसरे दलों को छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। राज्य आंदोलनकारी फकीर सिंह कन्याल ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में जनता को ठगा गया। एक कंपनी की तरह सरकार व जनप्रतिनिधियों ने काम किया। जिसमें जनता की उपेक्षा की गयी।

यह लोग रहें उपस्थित-

यहां नगर अध्यक्ष हरपाल सिंह, एलजी पाण्डे,शेर सिंह भाकुनी, सरताज अहमद, लोकेश जोशी, हेमंत गोस्वामी, हरगोविंद मटियाली, महेश चंद मौजूद रहे।

Exit mobile version