उत्तराखंड: देहरादून के हर्रावाला रेलवे स्टेशन ने ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत एक नया और आधुनिक स्वरूप हासिल कर लिया है।
वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण
यहां शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ हर्रावाला स्टेशन का भी वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित किए गए इस स्टेशन से न सिर्फ यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी काफी मजबूत होगी। वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि रेलवे देश के विकास की रीढ़ है। अमृत भारत स्टेशन योजना के माध्यम से देश के रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। बुनियादी ढांचे में हो रहे इस ऐतिहासिक सुधार से यात्रियों का सफर आसान होगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था व पर्यटन को एक नई रफ्तार मिलेगी।
रहें उपस्थित
हर्रावाला स्टेशन पर आयोजित इस भव्य लोकार्पण कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत (हरिद्वार) और माला राज्यलक्ष्मी शाह (टिहरी), राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल और कल्पना सैनी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत,विधायक बृजभूषण गैरोला (डोईवाला) उपस्थित रहें।