Site icon Khabribox

उत्तराखंड: तमक नाला बाढ़ में दूसरों की जान बचाते हुए शहीद हुए हवलदार पंकज, 12 दिन बाद बरामद हुआ पार्थिव शरीर, सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

उत्तराखंड: उत्तराखंड के तमक नाला में बीते 10 अगस्त को आई बाढ़ के दौरान अदम्य साहस का परिचय देने वाले 123-आरसीसी के हवलदार पंकज का पार्थिव शरीर 12 दिनों के गहन खोज अभियान के बाद बरामद हुआ है।

नम आंखों से दी अंतिम विदाई

घटना के तुरंत बाद भारतीय सेना की मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (HADR) टीमों ने जोशीमठ से एक व्यापक अभियान शुरू किया। उच्च हिमालयी क्षेत्र की दुर्गम पहाड़ियों, नदी के तेज बहाव और लगातार खराब मौसम के बावजूद सेना के बचाव दल 12 दिनों तक डटे रहे। सेना के जवानों ने 22 अगस्त को दोपहर लगभग 3 बजे हवलदार पंकज के पार्थिव शरीर को ढूंढ निकाला। वह दूसरों की जान बचाते समय तेज बहाव में बह गए थे। जिसके बाद बहादुर जवान को उनके पैतृक निवास पिथौरागढ़ में पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पार्थिव शरीर बरामद होने के बाद उसे उनके पैतृक स्थान पिथौरागढ़ ले जाया गया, जहां श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया।

Exit mobile version