उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य चौपाल लगाई जाएगी।
दी यह जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक लगाई जाएगी। इसमें स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इस शिविर में गैरसंचारी रोगों की 24 तरह की निशुल्क जांच की सुविधा मिलेगी। प्रत्येक पंचायत में वार्ड स्तर पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर निशुल्क जांच के साथ दवाइयां भी दी जाएंगी। इसके अलावा टीबी की जांच कर मरीजों को चिह्नित किया जाएगा। इसके अलावा अभियान के दौरान रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं। उनके जन्मदिन पर प्रदेश में स्वास्थ्य चौपाल अभियान की शुरूआत की जाएगी। जो दो अक्तूबर को गांधी जयंती तक चलेगी।