Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कोरोना के नए उप वेरिएंट जेएन-1 को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डॉक्टरों के लिए यह एडवाइजरी जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।

नये वेरिएंट का खतरा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना के नए उप वेरिएंट जेएन-1 की कुछ राज्यों में दस्तक देखने को मिली है। ऐसे में उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी है। इस संबंध मे स्वास्थ्य विभाग की प्रभारी महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमे उन्होंने कहा कि सभी डॉक्टर ओपीडी के समय मास्क लगाकर रखेंगे। मरीजों और उनके तीमारदारों को भी मास्क लगाने के लिए निर्देशित करेंगे।

Exit mobile version