Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन-1 को लेकर अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग, जारी की एडवाइजरी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। दुनिया भर में कहर बरपाने के बाद एक बार फिर कोरोना वायरस का खतरा बढ़ गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

जिसको लेकर उत्तराखंड में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन-1 को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस संबंध में एडवाइजरी भी जारी की गई है।

एडवाइजरी जारी

🔰🔰जिसमें अस्पतालों के लिए एडवाइजरी जारी की गयी है कि कोरोना की रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास किये जाएं।

🔰🔰जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं कि अस्पतालों में कोविड से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करें।

🔰🔰साथ ही सांस, फेफड़े और हृदय रोगियों की निगरानी की जाएं और उनके इंन्फुंएजा की जांच की जाए।

🔰🔰अस्पतालों से ऐसे मरीजों की सभी जानकारी इंटीग्रेटिड हेल्थ इंफोरमेशन प्लेटफार्म पोर्टल में दर्ज करने के निर्देश भी दिये गये हैं।

🔰🔰साथ ही लोगों को श्वसन स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया जाएं।

Exit mobile version