Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, चारधाम यात्रा में आफलाइन पंजीकरण काउंटरों पर होगी सैनिटाइजर और मास्क की व्यवस्था

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई ‌है। उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना वायरस का खतरा बढ़ने लगा है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

ऐसे में चारधाम यात्रा प्रशासन और नियंत्रण संगठन सतर्क मोड पर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग को आफलाइन पंजीकरण काउंटरों पर सैनिटाइजर और मास्क की व्यवस्था करने के लिए पत्र भेजा गया है। दरअसल उत्तराखंड में जो मामले सामने आए हैं वह वह ट्रेवल हिस्ट्री वाले रहे हैं। जिस पर सावधानी बरतते हुए ट्रांजिट कैंप में कोरोना को लेकर जानकारी देने के लिए जागरूकता बोर्ड लगे हैं। इसके साथ ही एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर हर काउंटर पर सैनिटाइजर और मास्क की व्यवस्था करने को कहा गया है।

Exit mobile version