Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जल्द स्वास्थ्य विभाग को मिलेंगे 117 नए सीएचओ, इन जगहों में होगी तैनाती

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग में 117 नए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की नियुक्ति होगी।

जल्द होगी तैनाती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए एचएनबी मेडिकल विवि की ओर से रिक्त पदों के लिए चयनित सीएचओ की सूची विभाग को भेजी गई है। दरअसल राज्य में 1683 के करीब आयुष्मान आरोग्य मंदिर हैं। जिसमें से 117 पर सीएचओ तैनात नहीं हैं। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने इन सभी खाली पदों को भरने के लिए एचएनबी मेडिकल विवि को चयन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे। जिस पर नए सीएचओ का चयन कर लिया गया है। जिसके बाद इन चयनित सभी सीएचओ को जल्द ही आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में तैनाती दी जाएगी।

इन जगहों में हुआ चयन

इसमें चयनित में से अल्मोड़ा व हरिद्वार में 16-16 की तैनाती होगी। बागेश्वर व चमोली में 7-7 की तैनाती होगी। देहरादून व नैनीताल 15-15 की तैनाती होगी। पिथौरागढ़ व टिहरी 12-12 की तैनाती होगी। उधमसिंह नगर 6 की तैनाती होगी। उत्तरकाशी 5, रुद्रप्रयाग 4 और चंपावत में 2 सीएचओ का चयन हुआ है।

Exit mobile version