Site icon Khabribox

उत्तराखंड: हीटवेव का अलर्ट: स्कूलों में बजेगी ‘वाटर बेल’,  एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड: उत्तराखंड में बढ़ते तापमान और संभावित हीटवेव (लू) की चुनौतियों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार पूरी तरह सक्रिय हो गई है।

दिए यह निर्देश

इसी क्रम में स्कूली बच्चों को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए सरकार ने एक अनूठी पहल की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत अब राज्य के सभी स्कूलों में नियमित अंतराल पर ‘वाटर बेल’ बजाई जाएगी, ताकि छात्र अनिवार्य रूप से पानी पी सकें। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर स्कूलों के समय में बदलाव किया जाएगा।‌ साथ ही कक्षाओं में पर्याप्त वेंटिलेशन और ओआरएस (ORS) की उपलब्धता अनिवार्य होगी। बच्चों को हीटवेव से बचाव की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिलों में 24 घंटे कंट्रोल रूम संचालित किए जाएंगे।

Exit mobile version