Site icon Khabribox

उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल जिले और बागेश्वर जिले में कल सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार जताए गए हैं। जिस पर मौसम विभाग ने कुमाऊँ से लेकर गढ़वाल तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मिली जानकारी के अनुसार भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए कल नैनीताल जिले और बागेश्वर जिले मे सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। कल सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।

स्कूलों में अवकाश घोषित

नैनीताल की जिला मजिस्ट्रेट वंदना सिंह ने मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान को देखते हुए जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों में कल 22 जुलाई को अवकाश घोषित किया है।

बागेश्वर‌ में कल सभी स्कूल बंद

बागेश्वर की जिला मजिस्ट्रेट अनुराधा पाल ने मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान को देखते हुए जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों में कल 22 जुलाई को अवकाश घोषित किया है।

चंपावत और ऊधमसिंह नगर में भी कल सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश

भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए कल ऊधमसिंह नगर और चंपावत में भी सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में आदेश भी जारी किए गए हैं।

Exit mobile version