Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश में भारी बारिश से तबाही, राज्य ने केंद्र से मांगी मदद, 5700 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति का प्रस्ताव भेजा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों पहले भारी बारिश ने काफी तबाही मचाई है। हालात अभी भी चिंताजनक बने हुए हैं।

इतनी धनराशि की मांगी मदद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग समेत अन्य जिलों में इस मानसून में आपदा ने काफी तबाही मचाई है। जिसके बाद अब राज्य की ओर से 5700 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है। इसी कड़ी में केंद्रीय अंतर मंत्रालय टीम राज्य के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में क्षति के आकलन में जुटी है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी 11 सितंबर को आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा संभावित है। ऐसे में जल्द ही केंद्र से राज्य को बड़ी सहायता राशि मिलने की उम्मीद है।

Exit mobile version