Site icon Khabribox

उत्तराखंड: केदारनाथ आने के लिए आनलाइन की थी हेली सेवा की बुकिंग,‌ ठगे‌ 23,600 रूपए

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आए‌ दिन ‌आनलाइन ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रुद्रप्रयाग‌ से सामने आया है।

साइबर ठगों से रहें सावधान-

जानकारी के अनुसार कॉलेज में प्रोफेसर और पनवेल निवासी 53 वर्ष के धनंजय राख ने ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्होंने सिरसी से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा बुक की तो उनको इंटरनेट से एक वेबसाइट का लिंक मिला। उन्होंने जैसे ही केदारनाथ की हेली सेवा संबंधी सर्च गूगल पर की तो उन्हें हिमालयन हेली सर्विस का वेबपेज मिला। यहां पर आकाश सिंह का नंबर था जिसमें किराया प्रति व्यक्ति ₹4,880 बताया गया और व्हाट्सएप नंबर पर हर पैसेंजर के आधार कार्ड की फोटो कॉपी मंगवाई। इसके बाद उसने अलग-अलग बैंक अकाउंट में रकम ट्रांसफर करवाई। बैंक अकाउंट हिमालयन हेली सर्विसेज के नाम पर था जब उन्होंने दो बार रकम ट्रांसफर की तो उसने पेमेंट रिसीव नहीं होने की बात की। तब जाकर प्रोफेसर राख को शक हुआ जब उन्होंने देहरादून में स्थित अपने दोस्त से बात की तो उसने बताया कि फिलहाल हेली सर्विस की बुकिंग नहीं हो रही है। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version