Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश के इन तीन शहरों में जल्द शुरू होगी हेली सेवा, तैयारियां शुरू

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में जल्द तीन नए शहरों के लिए हेली सेवा शुरू की जाएगी।

बागेश्वर, मसूरी, नैनीताल के लिए हवाई सेवा होगी शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें देहरादून से बागेश्वर, मसूरी व नैनीताल के लिए हवाई सेवा शुरू होंगी। हेली सेवा फरवरी माह से शुरू होंगी। जिसमें अब राजधानी देहरादून से फरवरी प्रथम सप्ताह में नैनीताल और बागेश्वर के लिए हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। जिस पर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा हैं। तीन‌ स्थानों में निकाय चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद हवाई सेवा की शुरुआत हो सकती है। जिसके बाद जल्द किराया भी निर्धारित किया जाएगा।

Exit mobile version