Site icon Khabribox

उत्तराखंड: विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के लिए गौचर से शुरू होगी हेली शटल सेवा, इतना होगा किराया

उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जल्द शुरू होने वाली है। इसी बीच विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम से जुड़ी जरूरी जानकारी सामने आई है।

लिया यह निर्णय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस वर्ष गौचर से श्री बदरीनाथ धाम के लिए विशेष हेली शटल सेवा शुरू की जा रही है।
​बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलने जा रहे हैं। इसे देखते हुए नागरिक उड्डयन विकास परिषद (यूकाडा) ने 22 अप्रैल से ही इस सेवा को शुरू करने का निर्णय लिया है। थंबी एविएशन द्वारा संचालित इस सेवा के लिए प्रतिदिन 8 से 9 उड़ानें भरी जाएंगी, जिससे रोजाना लगभग 40 से 50 श्रद्धालु धाम तक पहुँच सकेंगे।

देखें किराया

जिसमें गौचर से बदरीनाथ के लिए एकतरफा किराया 11,000 रुपये प्रति यात्री निर्धारित किया गया है। यात्री थंबी एविएशन की आधिकारिक वेबसाइट ‘हेली यात्रा’ के माध्यम से अपने टिकट बुक कर सकेंगे। प्रतिदिन 20 से 25 यात्री दर्शन कर उसी दिन वापस लौट सकेंगे।

Exit mobile version