Site icon Khabribox

उत्तराखंड: नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में हेलीकॉप्टर की हुई एहतियाती लैंडिंग, टला बड़ा हादसा, सभी 6 यात्री सुरक्षित​

उत्तराखंड: उत्तराखंड के नई टिहरी से एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। यहां सहस्रधारा से गुप्तकाशी जा रहे ट्रांस भारत कंपनी के एक हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी या खराब मौसम के चलते नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में एहतियातन सुरक्षित लैंड कराना पड़ा।
​

सुरक्षित लैंडिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में मुंबई के छह यात्री सवार थे। गनीमत यह रही कि समय रहते पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को बौराड़ी स्टेडियम में सुरक्षित उतार लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए। राहत की बात यह है कि इस घटना में सभी छह यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Exit mobile version