उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में सरकार चारधाम यात्रा को और अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में खास पहल शुरू कर रहीं हैं।
श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ
इसी क्रम में आगामी वर्ष से केदारनाथ के साथ-साथ बदरीनाथ और यमुनोत्री धाम के लिए भी हेली शटल सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश में अभी चारधाम यात्रा के दौरान केवल केदारनाथ धाम के लिए ही शटल सेवाएं संचालित होती हैं। वहीं अब अन्य धामों तक भी यह सुविधा विस्तारित करने जा रही है। इस कड़ी में अब बदरीनाथ और यमुनोत्री के लिए भी हेली सेवाएं संचालित करने की तैयारी है। इसके तहत बदरीनाथ धाम के लिए हेली शटल सेवा गौचर से, जबकि यमुनोत्री धाम के लिए शटल सेवा जानकी चट्टी से संचालित की जाएगी। इससे श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा।
दिए हैं यह निर्देश
इस संबंध में उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को प्रस्ताव भेजा था। डीजीसीए ने इसकी अनुमति देने से पहले कुछ आवश्यक औपचारिकताएं और तकनीकी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए हैं।