Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां एक व्यापारी ने लगाया आरोप, रंगदारी और हत्या के प्रयास में भाजपा नेता पुत्र समेत पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के काशीपुर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां एक व्यापारी ने भाजपा नेता और उसके पुत्र समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को दी तहरीर में स्टेशन रोड निवासी प्रतीक अग्रवाल ने कहा है कि कुछ दिन पूर्व अनूप अग्रवाल पुत्र केशव शरण अग्रवाल ने उससे 20 लाख रुपए उधार मांगे, इंकार करने पर वह भड़क गया। एक सप्ताह पूर्व रामलीला मैदान में अनूप उसे एक कोने में ले गया। उसने अपने मोबाइल में उसकी एक एडिट आपत्तिजनक वीडियो दिखाते हुए कहा कि अब 20 की बजाय 40 लाख रुपए देगा। वहीं बीती 22 अक्तूबर को वह रामलीला मैदान गया था। जहां अनूप, उसका पुत्र अमोल अग्रवाल, मनदीप, क्षितिज व राजू बाजवा समेत 15-20 लोग वहां आ गए। इन लोगों ने उसके साथ मारपीट की और‌ बंदूक से धमकाया। हत्या करने के इरादे से उस पर गोली चला दी। परंतु वह बाल बाल बच गया और धमकी देकर भाग गए।

मुकदमा दर्ज

जिसके बाद पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version