उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में गांवों से लेकर नगरों तक गुलदार का आतंक बना हुआ है। वहीं श्रीनगर में गुलदार आतंक का पर्याय बन चुका है।
गुलदार का आतंक
मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर में निवर्तमान सभासद विभोर बहुगुणा ने बताया कि श्रीकोट के गंगनाली के बेस अस्पताल कालोनी के समीप सोनी कुमार परिवार समेत कच्चा मकान बनाकर रहता है। परिवार में चार बच्चे और पत्नी रहती है। बताया कि शुक्रवार को घर के आंगन में घात लगाकर गुलदार बैठा था और सात वर्षीय बच्ची सिया को उठाकर ले गया। जिसके बाद भनक लगने पर परिजनों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया।
अस्पताल में भर्ती
वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के एक घंटे बाद करीब घर से कुछ दूर बच्ची बेसुध हालत में मिली। उसके गले समेत शरीर के अन्य स्थानों पर गुलदार के पंजों के निशान हैं। जिसके बाद बच्ची को बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती करवाया गया है। जहां बच्ची का उपचार चल रहा है।