Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां एक बुजुर्ग महिला ने राहुल गांधी के नाम की अपनी पूरी संपत्ति, बताई यह वजह, जाने

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग महिला ने राहुल गांधी के नाम अपनी पूरी वसीयत कर दी । यह मामला राजधानी देहरादून के डालनवाला का है।

राहुल गांधी के नाम की वसीयत-

राजधानी देहरादून के डालनवाला नेहरू रोड की रहने वाली बुजुर्ग महिला ने अपनी संपत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम कर दिया है। महिला द्वारा इस सिलसिले में कोर्ट में वसीयतनामा पेश किया गया। बुजुर्ग महिला का नाम पुष्पा मुंजियाल है। उन्होंने राहुल गांधी के नाम अपनी संपत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को सौंपा। बुजुर्ग महिला की यह संपत्ति राजधानी के बेहद पॉश इलाके में है और काफी कीमती भी है।

फैसले के पीछे की बताई यह वजह-

बुजुर्ग महिला ने बताया कि वह राहुल गांधी के विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं। बुजुर्ग महिला ने कहा कि उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है। फिर चाहे श्रीमती इंदिरा गांधी हों या राजीव गांधी, दोनों ने इस देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। ऐसे में वह अपनी संपत्ति के लिए राहुल गांधी को सबसे उपयुक्त मानती हैं।

Exit mobile version