Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां ऑनलाइन गेमिंग के शौक में छात्र ने रची चोरी की साजिश, अपने घर में करवाई लाखों की चोरी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चमोली से एक मामला सामने आया है। आज के समय में बढ़ते फोन के इस्तेमाल के साथ सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग का क्रेज भी काफी बढ़ने लगा है। जिसकी चपेट में नाबालिग भी आ रहें हैं

पुलिस ने चोरी का किया खुलासा

ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां ऑनलाइन गेमिंग, ट्रेडिंग और महंगे शौक के चलते दसवीं के छात्र ने अपने ही घर में चोरी करवाई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नैनीताल के एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाला चोरी का मास्टरमाइंड छात्र अपने दोस्तों का उधार नहीं चुका पा रहा था। ऑनलाइन गेमिंग का उसे शौक था। जिसपर उसने उन्हें अपने‌ घर चोरी करने के‌‌ लिए‌ भेजा। और खुद घर पर न रहकर देहरादून से दोस्तों को दिशा-निर्देश देता रहा और‌ चोरी करवाई। चोर भी उसके दो नाबालिग दोस्त निकले। चोरी के समय छात्र खुद घर पर न रहकर देहरादून से दोस्तों को दिशा-निर्देश देता रहा। पुलिस ने तीनों को संरक्षण में लेकर बाल सुधार गृह पौड़ी भेजा है।

महिला ने चोरी की दी थी तहरीर

इस संबंध में महिला ने बीते 31 अक्टूबर को थाना गोपेश्वर की पुलिस को बताया कि 27 अक्टूबर को वह अपनी बेटी से मिलने देहरादून गई थी। 30 अक्टूबर को किरायेदार ने घर के ताले टूटने की सूचना दी थी। गोपेश्वर पहुंचने पर मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अलमारी के लाकर से सास के जेवर गायब थे। इनकी कीमत लगभग 40 लाख रुपए है। पुलिस जांच कर रही थी। जिसमें छात्र ही अपने घर की चोरी का मास्टरमाइंड निकला।

Exit mobile version