उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के टिहरी के नरेंद्रनगर स्थित मुनि की रेती के जंगलों के बीच नीर वाटर फॉल है। जो काफी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
पर्यटक ले रहें झरने का आनंद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दिनों चारधाम यात्री व पर्यटक यात्रा से लौटने पर यहां पर स्नान कर रहें हैं। साथ ही प्राकृतिक स्रोत के संरक्षण का भी संदेश दे रहे हैं। यहां आने के लिए पर्यटक वन विभाग नरेंद्रनगर के पर्यटक चौकी से टिकट लेकर वाटरफॉल का आनंद ले सकते हैं। खासकर शनिवार और रविवार को भी इस पर्यटक स्थल पर काफी भीड़ होती है। ऋषिकेश -बदरीनाथ हाईवे से करीब दो किलोमीटर ऊपर नीर नीर झरना मुनि की रेती नरेंद्रनगर में स्थित है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है।