Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां कार ने चार होमगार्ड समेत एक महिला को मारी टक्कर, घायल, चालक फरार


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां चुनाव ड्यूटी के लिए देहरादून पहुंचे राजस्थान के चार होमगार्ड समेत एक महिला को कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी।

कार ने मारी टक्कर-

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे सहस्रधारा रोड स्थित एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के गेट के सामने चार होमगार्ड व एक महिला पैदल शहर की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसने पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपित कार चालक खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, भोपालपानी में विकास अधिकारी के पद पर तैनात है। घायलों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Exit mobile version