Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां डंपर ने स्कूटर सवार को रौंदा, गुस्साये लोगों ने डंपर में लगा दी आग

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ राजधानी देहरादून के सहसपुर में एक डंपर ने स्कूटर सवार को टक्कर मार दी। जिसमें युवक की मौत हो गयी।

कारवाई की मांग-

जानकारी के अनुसार शिमला बाईपास पर अनियंत्रित डंपर ने एक स्कूटर सवार को कुचल दिया और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से नाराज लोगों ने डंपर में आग लगा दी। जिस पर लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने रात करीब 11 बजे लोगों को बमुश्किल समझाकर जाम खुलवाया। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version