यहां पुलिस ने 7.37 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है।
7.37 ग्राम स्मैक और स्मैक बेचकर प्राप्त की गई 1,03,000 रुपए की नगदी भी बरामद
बाजपुर में पुलिस ने चेकिंग के दौरान लाखों की नकदी और 7.37 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को पकड़े गए युवक के पास से पांच मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है।
एसएसआई विक्रम धामी ने बताया कि शनिवार की रात ग्राम केशोवाला के समीप वाहन चेकिंग की जा रही थी कि पुलिस को देख कर एक युवक ने भागने का प्रयास किया जिसके बाद पुलिस ने युवक का पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया। उसकी तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास 7.37 ग्राम स्मैक और स्मैक बेचकर प्राप्त की गई 1,03,000 रुपए की नगदी भी बरामद हुई है ।
पांच मोबाइल फोन बरामद
पुलिस को युवक के पास से पांच मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। एसएसआई ने बताया कि पकड़े गये युवक का नाम जुबैर अख्तर निवासी मुंडिया पिस्तौर है। इसके खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है। बताया कि पुलिस नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।