Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां महिला ने दामाद और उसकी मां पर लगाया पुत्री को गायब करने का आरोप

यहां एक महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते दामाद व उसकी मां पर पुत्री को गायब कर कत्ल करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानें पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना काशीपुर से है। गंगेबाबा रोड निवासी नूरे सुबा ने न्यायालय में धारा 156(3) के तहत प्रार्थना प्रस्तुत किया। जिसमें कहा कि उसकी पुत्री सोनम 11 दिसंबर 2022 की दोपहर अपने कपड़े सिलवाने अल्ली खां गई थी, जो वापस घर नहीं पहुंची। कहा कि पुत्री का अपने पति नफीस से पारिवारिक विवाद चल रहा है और वह अपने पति से अलग होकर मायके में रह रही है। इसी रंजिश के चलते नफीस उसकी पुत्री को कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है।

मां ने लगाया कत्ल का आरोप

आरोप लगाया कि नफीस ने अपनी मां हसीना से मिलकर उसकी पुत्री को गायब कर कत्ल कर दिया है। कहा कि 25 मई 2022 को भी नफीस और उसकी मां ने पुत्री को जान से मारने की कोशिश की थी।

365 के तहत आरोपी मां-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

घटना की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी मां-बेटे के खिलाफ धारा 365 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Exit mobile version