Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां मनचले युवक की युवतियों ने की जमकर धुनाई, जानें पूरा मामला

यहां युवक को युवतियों को छेड़ना महंगा पड़ गया । मनचले युवक की युवतियों  ने धुनाई कर दी । जिसके बाद वहां पर मौजूद लोगों ने युवकों की पिटाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी । बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया ।

जानें पूरा मामला

जानकारी के अनुसार मसूरी में दो युवतियों ने एक मनचले युवक की जमकर धुनाई कर दी । युवती घंटाघर से चौक की तरफ जा रही थी । तभी एक युवक ने युवतियों पर कॉमेंट कर छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया । युवक की इस हरकत पर गुस्साई युवतियों ने युवक पर चप्पल बरसानी शुरू कर दी । आस पास मौजूद लोगों ने भी युवक को मारने में कोई कसर नहीं छोड़ी । मामला बढ़ने पर पुलिस को इसकी जानकारी दी गई । सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मनचले को लड़कियों से छुड़ाकर मसूरी कोतवाली ले आई ।

परेशान होकर युवतियों ने युवक की जमकर धुनाई की

पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम संजू कुमार है, जो यूपी के बिजनौर जिले का रहने वाला है । आरोपी मसूरी के एक होटल में काम करता है । संजू लगातार दोनों लड़कियों को परेशान कर रहा था, इसी से परेशान होकर उन्होंने उसकी जमकर धुनाई की ।  नियम अनुसार आरोपी पर कार्रवाई की जा रही है ।

Exit mobile version