Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां दो भाईयों ने किया एक साथ आत्महत्या करने का प्रयास, एक गम्भीर, सुसाइड नोट में लिखी यह बात, हैलो….

यहां दो भाईयों ने एक साथ आत्महत्या करने का प्रयास किया।स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों भाइयों को जख्मी अवस्था में अस्पताल भर्ती कराया।

जानें पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मामला ऋषिकेश से है।यहां इटावा निवासी दो सगे भाई तपोवन पहुंचे। इस दौरान एक होटल में रूम बुक किया, फिर किराए स्कूटी लेकर सिंगटाली के लिए निकल गए।जहां गंगा किनारे पहुंचकर दोनों भाइयों ने सुसाइड की नीयत से खुद को चाकू मारकर लहुलुहान कर दिया।करीब दो बजे दोपहर कंट्रोल रूम से दो लोगों के सिंगटाली में सुसाइट करने की सूचना मिली। तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो जख्मी हालत में एक युवक गंगा किनारे पड़ा मिला।जबकि, दूसरे घायल भी खून में लथपथ वहीं पर बैठा मिला। पूछताछ में उनकी पहचान अनुराग दुबे और शिवम दुबे पुत्र अजब सिंह निवासी ब्रह्मनगर कॉलोनी, इटावा यूपी के रूप में हुई। अनुराग ने बताया कि वो आत्महत्या करने को पहुंचे थे।इस दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा हुआ था कि हैलो पुलिस…अंतिम संस्कार से पहले हमारे अंगदान कर दें।

एक की हालत गम्भीर

फिलहाल शिवम की हालत नाजुक है।जबकि, अनुराग  अभी खतरे से बाहर है।वहीं जब पुलिस द्वारा दोनों भाइयों के परिजन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला परिवार के क्लेश से जुड़ा है।

Exit mobile version