Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां पेड़ों से लिपट गई महिलाएं, लिया रक्षा का संकल्प, किया चिपको आंदोलन 2.0 शुरू करने का ऐलान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के ऋषिकेश में बड़ी संख्या में महिलाएं पेड़ों से लिपट गई और चिपको आंदोलन 2.0 शुरू करने का ऐलान  किया।

लोगों ने लिया संकल्प

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां भनियावाला-ऋषिकेश मार्ग चौड़ीकरण के नाम पर करीब 3300 पेड़ों को काटने का विरोध किया जा रहा है। जिस पर दो-दो पद्मश्री, लोकगायिका समेत बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी सड़क पर उतर गए। वहीं पेड़ों से चिपक कर महिलाओं ने उनके रक्षा का संकल्प लिया और चिपको आंदोलन 2.0 शुरू करने का एलान किया है। साथ ही विरोध प्रदर्शन किया और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया।

प्रकृति को होगा नुकसान

दरअसल ऋषिकेश से भानियावाला के बीच सड़क को फोरलेन किया जाना है। इसके लिए करीब 21 किमी के दायरे में 600 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण कार्य किये जाने की तैयारी है। जिसमे करीब 3300 पेड़ भी कटान की जद में आ रहें हैं। जिनका इन दिनों छंटाई कार्य चल रहा है। जिस पर पर्यावरणविदों व लोगों ने कड़ा आक्रोश जताया है। विरोध में रविवार को विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग सात मोड़ क्षेत्र में एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सातमोड़ क्षेत्र में पेड़ों को रक्षा सूत्र बांध कर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। साथ ही कहा कि यह चिपको आंदोलन 2.0 का आगाज है।

Exit mobile version