Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उत्तराखंड में हाई अलर्ट जारी, इंटरनेशनल बॉर्डर पर बढ़ाई सतर्कता, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत पाकिस्तान तनाव के बीच उत्तराखंड राज्य में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस बल अलर्ट मोड पर है।

उत्तराखंड में अलर्ट जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड सरकार सतर्क है। इसके लिए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के अनुसार मशीनरी को हाई अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही इंटरनेशनल बॉर्डर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। यूपी, हिमाचल प्रदेश सहित दूसरे प्रदेशों से उत्तराखंड आने वाली गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन सहित संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। नैनीताल में हाईकोर्ट और राजभवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं चारधाम यात्रा रूट पर भी पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात की गई है। संदिग्धों की जांच के साथ ही सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। अस्पतालों में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। साथ ही लोगों से भी बिना पुष्टि के अफवाहों पर ध्यान न देने‌ की अपील की है।

Exit mobile version