Site icon Khabribox

उत्तराखंड हाई कोर्ट को मिले नए जज: जस्टिस उपाध्याय ने ली शपथ, जजों की संख्या बढ़कर हुई आठ, न्यायिक कार्यों में आएगी तेजी

​नैनीताल: उत्तराखंड उच्च न्यायालय में आज सोमवार को‌ एक समारोह आयोजित हुआ। जिसमें नवनियुक्त न्यायमूर्ति उपाध्याय को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

दिलाई शपथ

जानकारी के अनुसार इस मौके पर मुख्य न्यायाधीश कोर्ट रूम में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। समारोह की शुरुआत में रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता ने राष्ट्रपति भवन से जारी नियुक्ति संबंधी आधिकारिक अधिसूचना को पढ़कर सुनाया। जस्टिस उपाध्याय के शपथ लेने के साथ ही अब उत्तराखंड हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। (बता दें कि हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश सहित न्यायाधीशों के कुल 11 पद स्वीकृत हैं।) इस अवसर पर महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर ने जस्टिस उपाध्याय को बधाई देते हुए कहा कि उनके स्थायी न्यायाधीश बनने से उच्च न्यायालय की न्यायिक प्रक्रिया को मजबूती मिलेगी और लंबित मामलों के जल्द निस्तारण में तेजी आएगी।

रहें मौजूद

समारोह में वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा मुख्य स्थायी अधिवक्ता पूरन सिंह बिष्ट, शासकीय अधिवक्ता अमित भट्ट, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत, महासचिव सौरभ अधिकारी, पूर्व महाधिवक्ता वीबीएस नेगी, उत्तराखंड बार काउंसिल के सदस्य, बड़ी संख्या में अधिवक्ता, न्यायिक, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version