Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आज से शुरू हुई उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं, बनें है इतने परीक्षा केंद्र

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आज से उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर नैनीताल की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं आयोजित होने वाली है।

परीक्षा का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं आज 21 फरवरी से शुरू होंगी। जो 11 मार्च तक आयोजित हाेंगी। परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएंगी। इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 49 एकल व 1196 मिश्रित केंद्र हैं। इस बार परीक्षा में 2,23,403 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 1,13,690 व इंटरमीडिएट की परीक्षा में 1,09,713 परीक्षार्थी शामिल होंगे। डेटशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in. पर उपलब्ध है।

Exit mobile version