Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कल से शुरू होंगी हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं, इतने परीक्षार्थी होंगे शामिल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की कल से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं आयोजित होने वाली है।

परीक्षा का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें इस बार 2.15 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस संबंध में परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सेमल्टी अनुसार बताया गया है कि वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए हाईस्कूल में कुल 1,12,266 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। इनमें 1,10,544 संस्थागत और 1,722 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं। वहीं इंटरमीडिएट में कुल 1,02,986 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे, जिनमें 99,349 संस्थागत और 3,637 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं। इस प्रकार कुल परीक्षार्थियों की संख्या 2,15,252 है। वहीं बोर्ड परीक्षा के लिए प्रदेशभर में कुल 1261 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 50 एकल केंद्र और 1211 मिश्रित केंद्र शामिल हैं। इस बार 24 नवीन परीक्षा केंद्र भी बनाए गए हैं। परीक्षा व्यवस्था की दृष्टि से 156 केंद्र संवेदनशील और छह केंद्र अति संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की लिखित परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च तक एकल पाली में होंगी। 

Exit mobile version