Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आज जारी हुआ हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाफल सुधार परीक्षा का परिणाम, यहां एक क्लिक में करें चेक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाफल सुधार परीक्षा का परिणाम आज जारी हो गया है।

देखें वेबसाइट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की सुधार परीक्षा चार अगस्त से 11 अगस्त तक विभिन्न केंद्रों में परीक्षा कराई गई थी। अब हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाफल सुधार परीक्षा का परिणाम आज तीन अक्तूबर को जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड बोर्ड ने आज हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। हाईस्कूल का परिणाम 81.38% और इंटर का 76.27% रहा। परीक्षा में 4837 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इस तरह सुधार परीक्षा को मिलाजर बोर्ड के हाईस्कूल का कुल रिजल्ट अब 95.17 प्रतिशत हो गया है।
बताया कि छात्र-छात्राएं बोर्ड की वेबसाइट www.Ubse.uk.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Exit mobile version