Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अगस्त में आयोजित होगी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाफल सुधार परीक्षा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाफल सुधार परीक्षा अगस्त में आयोजित होगी।

परीक्षा का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षाएं चार अगस्त से 11 अगस्त तक आयोजित होंगी। बताया कि हाईस्कूल में 8400, इंटरमीडिएट में 10706 कुल 19106 परीक्षार्थी सुधार परीक्षा देंगे। हाईस्कूल में नौ विषय और इंटरमीडिएट में 27 विषयों में परीक्षा आयोजित हो रही है। परीक्षा के लिए 97 परीक्षा केंद्र बने है।

Exit mobile version