Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश में स्थापित होंगे हाई टेक हेयर सैलून और पार्लर, स्थानीय महिलाओं और पुरूषों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब हाई टेक हेयर सैलून और पार्लर स्थापित किए जाएंगे। जिसमे महिलाओं और पुरूषों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

की यह घोषणा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है। जिसमे सीएम ने राज्य में हाई टेक हेयर सैलून और पार्लर स्थापित करने हेतु स्थानीय महिलाओं और पुरूषों को प्रशिक्षण दिए जाने की घोषणा की है। सीएम ने कहा है कि राज्य के प्रत्येक नगर निगम में 10, नगर पालिका में पांच तथा नगर पंचायत में तीन हाई टेक हेयर सैलून या पार्लर स्थापित करने के लिए स्थानीय महिलाओं एवं पुरुषों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Exit mobile version