Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अब प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बनेगा ‘हाई-टेक’ हब, इतने हजार परीक्षार्थियों की क्षमता वाला तैयार होगा केंद्र

उत्तराखंड: उत्तराखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और तकनीक के अनुकूल बनाने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है।

तैयार किया जा रहा है प्रस्ताव

इसके तहत तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत अब एक अत्याधुनिक केंद्रीय परीक्षा केंद्र स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रस्तावित केंद्र की शुरुआती क्षमता 10 हजार परीक्षार्थियों की होगी, जिसे भविष्य में जरूरत के अनुसार बढ़ाया जा सकेगा। यह केंद्र आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जिसमें अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब और हाई-स्पीड इंटरनेट नेटवर्क, बायोमेट्रिक सत्यापन और चौबीसों घंटे सीसीटीवी निगरानी, परीक्षा के संचालन पर नजर रखने के लिए एक समर्पित कंट्रोल रूम शामिल होंगे। फिलहाल, तकनीकी शिक्षा विभाग और आयोग के अधिकारी इस परियोजना का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं, जिसे जल्द ही सरकार की अंतिम मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।

Exit mobile version