Site icon Khabribox

उत्तराखंड: भारी बारिश से हाईवे व पैदल मार्ग टूटा, स्थगित हुई केदारनाथ यात्रा, तीर्थयात्रियों से की यह खास अपील

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मौसम में बदलाव हो गया है। भारी बारिश का दौर जारी है। जिससे जगह जगह से नुकसान की खबरें सामने आ रहीं हैं। भारी बारिश ने जगह जगह कहर बरपाया है।

बारिश का कहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल बुधवार की रात को केदारनाथ जाने वाला हाईवे सोनप्रयाग में लगभग 100 मीटर बह गया है। जिससे केदारनाथ यात्रा फ‍िलहाल स्‍थगित कर दी गई है। ऐसे में प्रशासन ने यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहरने की सलाह दी जा रही है। कहा है कि मार्ग सही होने व यात्रा के सुचारु होने की सूचना अलग से प्रेषित की जाएगी। फिलहाल नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है।

Exit mobile version