Site icon Khabribox

उत्तराखंड: ऐतिहासिक उपलब्धि: पीएम नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे, उत्तराखंड में मनेगा ‘महा-उत्सव’, 12 से 14 जून तक लगेंगे यह शिविर



उत्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक कार्य करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक अवसर को उत्तराखंड सरकार एक बड़े उत्सव के रूप में मनाने जा रही है।

चलेगा यह अभियान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार आगामी 12 से 14 जून तक पूरे प्रदेश में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएगी। इस दौरान सभी जिलों में उपलब्धि प्रदर्शनियां, प्रेस वार्ताएं, संवाद कार्यक्रम और ब्लॉक स्तर पर जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि इन तीन दिनों में केंद्र और राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और पिछले 12 वर्षों में उत्तराखंड में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों को जनता के बीच ले जाया जाएगा।
▪ ​12 जून: सभी जनपदों में प्रेस वार्ताएं आयोजित कर उपलब्धियों का ब्योरा दिया जाएगा।
▪ ​12-14 जून: सभी जिलों में ‘उपलब्धि प्रदर्शनी’ लगाई जाएगी। प्रभारी मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में प्रबुद्धजनों और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे।
▪ ​ब्लॉक स्तर पर शिविर: प्रत्येक विकासखंड में जनकल्याण शिविर लगेंगे, जहां आयुष्मान भारत, पीएम सूर्य घर योजना और लखपति दीदी जैसी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे बात की जाएगी और नए पात्र लोगों को मौके पर ही लाभ दिया जाएगा।

Exit mobile version