Site icon Khabribox

उत्तराखंड: स्वामी विवेकानंद की 125वीं स्मृति वर्ष के अवसर पर निकल रहीं एतिहासिक पदयात्रा, यहां देखें कब होगा समापन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। स्वामी विवेकानंद की 125वीं स्मृति वर्ष के अवसर पर ऐतिहासिक पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

योग, ध्यान और जनजागरण कार्यक्रमों का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके 1900-1901 के उत्तराखंड भ्रमण की याद में काठगोदाम से मायावती आश्रम (लोहाघाट) तक यह ऐतिहासिक पदयात्रा निकाली जा रही है। जिसमें बीते 28 दिसंबर को देहरादून के प्राचीन बावड़ी शिव मंदिर (राजपुर) से आध्यात्मिक गुरु आचार्य डॉ. बिपिन जोशी के सानिध्य में पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। 29 दिसंबर को यात्रा काठगोदाम से शुरू होकर धारी, पहाड़पानी, मोरनौला और धुनाघाट होते हुए मायावती आश्रम पहुंची। एक जनवरी 2025 को चंपावत में विशेष जनजागरण पदयात्रा निकाली गई। 12 जनवरी 2025 (युवा दिवस) को स्वामी विवेकानंद जयंती पर देशभर में अभियान का समापन होगा।

Exit mobile version