Site icon Khabribox

उत्तराखंड: एतिहासिक कदम: प्रदेश में लागू होगा नया भू-कानून, कैबिनेट ने सख्त भू-कानून को दी मंजूरी, सीएम ने दी यह जानकारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब जल्द नया भू-कानून लागू किया जाएगा।

कैबिनेट की बैठक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे इस बजट सत्र में पेश करने का फैसला लिया गया है। जिससे विधिवत रूप से इसे लागू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। दरअसल उत्तराखंड के बजट सत्र-2025 की शुरुआत बीते कल 18 फरवरी से हो गई है। जो 20 फरवरी तक चलेगा। जिसमे आज बुधवार को विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही से पहले धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित हुए।

दी यह जानकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बैठक में उत्तराखंड कैबिनेट ने राज्य में नए भू-कानून को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर जानकारी दी है। जिसमे उन्होंने लिखा कि प्रदेश की जनता की लंबे समय से उठ रही मांग और उनकी भावनाओं का पूरी तरह सम्मान करते हुए आज कैबिनेट ने सख्त भू-कानून को मंजूरी दे दी है। यह ऐतिहासिक कदम राज्य के संसाधनों, सांस्कृतिक धरोहर और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा, साथ ही प्रदेश की मूल पहचान को बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हमारी सरकार जनता के हितों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और हम कभी भी उनके विश्वास को टूटने नहीं देंगे। इस निर्णय से यह स्पष्ट हो जाता है कि हम अपने राज्य और संस्कृति की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। निश्चित तौर पर यह कानून प्रदेश के मूल स्वरूप को बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होगा।

Exit mobile version