March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड: रूड़की में हिस्ट्रीशीटर को युवक ने मारी गोली, मौत

सिविल लाइंस कोतवाली के गोल भट्टा में एक दुकान पर बैठे हिस्ट्रीशीटर की एक युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक नगर निगम के सफाई नायक हत्याकांड में जेल जा चुका है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर जानकारी जुटा रही है। बढ़ते तनाव के माहौल को देखते हुए पुलिस सतर्क हो गई है।

मृतक का किसी से चल रहा था विवाद

जानकारी के अनुसार गोल भट्टा निवासी मनीष उर्फ बाबू( उम्र 35) पड़ोस में एक दुकान में बैठा हुआ था। रात करीब साढ़े नौ बजे एक युवक आया और उसने मनीष को गोली मार दी। अचानक हुए हमले के बाद मनीष संभल नहीं पाया। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर गई। उसे सिविल अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक का किसी से विवाद चल रहा था। वह सिविल लाइंस कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है।करीब चार साल पहले रुड़की में हुए सफाई नायक बसंत हत्याकांड में वह जेल जा चुका है। गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि का नाम इस हत्याकांड में आया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अमर चंद शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर था हत्या किसने की इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।