Site icon Khabribox

उत्तराखंड: हॉकी खिलाड़ी बॉबी सिंह धामी विदेश में दिखाएंगे दम, सीनियर भारतीय हॉकी टीम में हुआ चयन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। ‌उत्तराखंड के हॉकी खिलाड़ी बॉबी सिंह धामी आस्ट्रेलिया में अपना दम दिखाएंगे।

टीम में चयन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका चयन ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चयनित सीनियर भारतीय हॉकी टीम में किया गया है। हॉकी इंडिया ने कुछ दिनों पहले ओलंपिक की तैयारी के लिए 27 सदस्यी टीम का चयन ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए किया है। इसमें पिथौरागढ़ के कत्यानी गांव के निवासी बॉबी सिंह धामी का भी चयन हुआ है। उनका चयन भारतीय सीनियर पुरुष हॉकी टीम में बतौर फारवर्ड खिलाड़ी के रूप में हुआ है।

06 अप्रैल को होगा मुकाबला

भारत का ऑस्ट्रेलिया से पहला मुकाबला 6 अप्रैल को पर्थ में खेला जाएगा।

Exit mobile version