Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अतिवृष्टि के दृष्टिगत 14-15 जुलाई 2023 को समस्त विद्यालयों एवं आँगनबाड़ी केन्द्रों में (विद्यार्थियों, शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ हेतु) अवकाश घोषित

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा राज्य में अतिवृष्टि के दृष्टिगत दिनांक 14-15 जुलाई 2023 को समस्त विद्यालयों एवं आँगनबाड़ी केन्द्रों में (विद्यार्थियों, शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ हेतु) अवकाश घोषित किया गया है।

समस्त विद्यालयों (निजी एवं सरकारी) तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों विद्यार्थियों, शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ के लिए 2 दिन का अवकाश घोषित

जैसा कि विदित है राज्य में लगातार अतिवृष्टि के कारण विभिन्न प्रकार की आपदाएँ यथा भू-स्खलन, त्वरित बाद बोल्डर गिरना, जल भराव, सड़क मार्ग बंद आदि घटनाएं घटित हो रही हैं, किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की सम्भावना को दृष्टिगत रखते हुये उक्त प्रकार की सम्भावित आपदाओं के न्यूनीकरण एवं प्रबन्धन के दृष्टिकोण से दिनांक 14 एवं 15 जुलाई, 2023 को राज्य के समस्त विद्यालयों (निजी एवं सरकारी) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों में सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक अध्यापकों / कर्मचारियों सहित अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है। अतः उपरोक्त के अनुपालन में दिनांक 14 एवं 15 जुलाई 2023 को समस्त विद्यालयों (निजी एवं सरकारी) तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में (विद्यार्थियों, शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ हेतु) उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें।

Exit mobile version