Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बाघ का खौफ, 26 अप्रैल तक स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

पहाड़ी इलाकों में बाघों के आतंक से दहशत का माहौल है। जिसके चलते जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने बाघ प्रभावित क्षेत्रों में स्कूलों के अवकाश आगामी 26 अप्रैल तक बढ़ाने के आदेश दिए हैं।

26 अप्रैल तक अवकाश घोषित

बता दें कि पौड़ी में लगभग पच्चीस गांवों में बाघ का खौफ बना हुआ है। बीते 13 व 15 अप्रैल को बाघ ने पौड़ी गढ़वाल के  ब्लॉक रिखणीखाल व तहसील धुमाकोट में दो ग्रामीणों को अपना निवाला बना लिया था। इसके बाद से भय का माहौल बना हुआ है।जिसके बाद यहां वन विभाग के साथ प्रशासन डेरा डाले हुए हैं।  जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने बाघ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के लिहाज से बीते 18 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया गया था। जिसे बढ़ाकर बीते 21 अप्रैल तक विस्तारित कर दिया था ।जिसके बाद अब डीएम ने रिखणीखाल व तहसील धुमाकोट में बाघ प्रभावित क्षेत्रों के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में सुरक्षा के लिहाज से आगामी 26 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी पौड़ी ने बीते 17 अप्रैल को प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणों से मुलाकात की थी।

विशेष रुप से बरतनी होगी सतर्कता

डीएम ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में बाघ की सक्रीयता देखी जा रही है। वन विभाग व प्रशासन की टीम प्रयासो में जुटी है। लेकिन जब तक इस दिशा में कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी, हमें विशेष रुप से सतर्कता बरतनी होगी। उन्होंने ग्रामीणों से बाघ को लेकर किसी प्रकार की सूचना मिलने पर कंट्रोल रुप, वन विभाग, पुलिस व प्रशासन को दिए जाने की अपील की है।

Exit mobile version