Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश में 31 अक्टूबर और 01 नवंबर को छुट्टी, सरकार ने दिया 02 छुट्टी का दिवाली गिफ्ट, आदेश जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में कल 31 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिसके बाद अब उत्तराखंड में एक नवंबर को भी दिवाली पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है।

आदेश जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार दीपावली पर्व की तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति बनीं हुई है। जिस पर उत्तराखंड शासन ने प्रकाश पर्व दीपावली पर 31 अक्टूबर और एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। 31 अक्तूबर को पहले से ही सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। वहीं कर्मचारियों द्वारा एक नवंबर को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग की जा रही थी। अब प्रदेश सरकार द्वारा एक नवंबर को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने का आदेश जारी कर दिया है। 

Exit mobile version