Site icon Khabribox

उत्तराखंड: छुट्टियों का कैलेंडर जारी, जानें इस साल स्कूलों में कब होंगी छुट्टियां, यहां देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मौसम में बदलाव हो रहा है। जनवरी के महीने में तेजी से ठंड में इजाफा हो रहा है। जिसमें शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया है।

जारी आदेश में दिए यह निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिक्षा निदेशक आरके उनियाल की ओर से इस संबंध में छुट्टी का कैलेंडर जारी किया गया है। जिसमें –
📌📌5000 फीट से कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों के विद्यालयों में एक से 13 जनवरी 2025 तक सर्दियों की छुट्टी रहेगी।
📌📌5000 से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के विद्यालय सर्दी में 26 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक छुट्टी रहेगी।
📌📌इन विद्यालयों में गर्मियों की छुट्टी 20 से 30 जून 2025 तक रहेगी।
📌📌कम ऊंचाई के क्षेत्र वाले विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी 27 मई से 30 जून 2025 तक रहेगी।
📌📌इसके अलावा प्रधानाध्यापक तीन दिन विवेकाधीन अवकाश दे सकेंगे। जिसे विवेकाधीन अवकाश घोषित करने की सूचना खंड शिक्षा अधिकारी या संबंधित उप शिक्षा अधिकारी को देंगे। इस अवकाश को दीर्घावकाश के साथ नहीं जोड़ा जाएगा।

Exit mobile version