Site icon Khabribox

उत्तराखंड होमगार्ड भर्ती: अनाथ बच्चों को मिलेगा इतने प्रतिशत आरक्षण, कुमाऊं के चार जिलों में निकली भर्ती










उत्तराखंड: उत्तराखंड में होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार की भर्ती में राज्य सरकार ने एक बड़ा बदलाव किया है। जिसमें अनाथ बच्चों के लिए 5 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान किया है।


इतने पदों पर भर्ती


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुमाऊं मंडल के चार जिलों में नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और बागेश्वर में कुल 262 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 मई तय की गई है। भर्ती के लिए 18 से 40 वर्ष की आयु के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। होमगार्ड भर्ती में अब अनाथ बच्चों को भी शामिल किया गया है।

• अनाथ बच्चे: 5% आरक्षण (तहसील से जारी प्रमाण पत्र अनिवार्य)

• ​राज्य आंदोलनकारी आश्रित: 10% आरक्षण

• ​भूतपूर्व सैनिक: 5% आरक्षण

• ​स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित: 2% आरक्षण

• नैनीताल: 155 पद (सर्वाधिक)

• ​ऊधमसिंह नगर: 76 पद

• ​बागेश्वर: 17 पद

• ​चंपावत: 14 पद









Exit mobile version