Site icon Khabribox

उत्तराखंड: होमगार्ड्स भर्ती के लिए अभी करना होगा इंतजार, आवेदन प्रक्रिया पर विभाग ने दिया स्पष्टीकरण

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में चल रही होमगार्ड्स स्वयंसेवकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर जिला कमांडेंट होमगार्ड्स, उत्तरकाशी द्वारा एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।

यह सूचना जारी

इस संबंध में विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद उत्तरकाशी में भर्ती प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है।उत्तराखंड होमगार्ड्स स्वयंसेवकों की भर्ती प्रक्रिया 2026 वर्तमान में अपने प्रथम चरण में है। उत्तरकाशी जिले के लिए यह भर्ती प्रक्रिया द्वितीय चरण में प्रस्तावित की गई है।‌ उत्तरकाशी जनपद के लिए अभी तक होमगार्ड्स भर्ती का कोई आधिकारिक विज्ञापन जारी नहीं किया गया है। विज्ञापन जारी न होने के कारण, वर्तमान में किसी भी प्रकार के भर्ती फॉर्म या आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। विभाग ने यह भी बताया कि भर्ती की विज्ञप्ति आगामी समय में समाचार पत्रों और होमगार्ड्स के आधिकारिक फेसबुक पेज (सोशल मीडिया) पर प्रसारित की जाएगी। विज्ञप्ति जारी होने के बाद ही आवेदन पत्रों का वितरण और उन्हें स्वीकार करने की प्रक्रिया शुरू होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी भ्रामक जानकारी में न आएं और आधिकारिक सूचना का प्रतीक्षा करें।

Exit mobile version